10 फ़रवरी 2019 - 14:29
अमरीका ने वेनेजुएला के सैनिकों से किया संपर्क, राॅयटर्ज़ ने किया पर्दाफाश

अमरीका ने वेनेजुएला में विद्रोह के लिए भड़काने के उद्देश्य से इस देश के सैनिकों से सीधे रूप में संपर्क किया है।

राॅयटर्ज़ न्यूज़ एजेन्सी ने वाइट हाउस में एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया है कि अमरीका, वेनेजुएला पर नये प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है और इसके साथ ही वह वेनेजुएला के सैनिकों के संपर्क में भी है और उनसे मांग की है कि वह इस देश के राष्ट्रपति निकोला मादूरो का समर्थन बंद करें और विपक्षी नेता ख्वान गायदो के साथ हो जाएं। 

राॅयटर्ज़ ने बताया है कि अमरीका की इतनी कोशिशों को बावजूद वेनेजुएला के बहुत ही कम वरिष्ठ कमांडरों ने मादूरो का साथ छोड़ने पर सहमति प्रकट की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमरीका को अभी यह विश्वास नहीं है कि  वेनेजुएला की सेना से उसके इस संपर्क के परिणाम में इस देश की सेना में विभाजन होगा या नहीं, क्योंकि अमरीका पहले भी वेनेजुएला की सेना से यह मांग कर चुका है किंतु इस देश की सेना अभी तक मादूरो की वफादार है।

वेनेजुएला में नया संकट उस समय आरंभ हुआ जब विपक्षी नेता ने, अमरीका और उसके घटकों के खुले समर्थन के साथ स्वंय को वेनेजुएला का राष्ट्रपति घोषित कर  दिया जिसे मादरो की निर्वाचित सरकार ने एक विद्रोह की संज्ञा दी है। 

अमरीका व उसके घटकों द्वारा वेनेजुएला में विद्रोह के समर्थन के बावजूद , इस देश की सेना और जनता, तथा चीन, रूस, मेक्सिको, तुर्की और ईरान जैसे विश्व के देशों ने वेनेजुएला की कानूनी व निर्वाचित सरकार का समर्थन जारी रखने की घोषणा की है।